Wednesday, 13 November 2024

आज के समय में Time is Money.  समय ही पैसा है.

दोस्तो आज के मार्केट को देखकर बहुत से साथी घबरा गए हैं। इसलिए सोचा इसपर छोटा सा वीडियो बनाकर अपना थोड़ा सा जो अनुभव है वो आप सबसे साझा करूं।

दोस्तो "समय ही पैसा है" और जैसा तुमने चाहा है वैसा है। कहने का मकसद है कि अगर आप लंबे समय का नजरिया लेकर इन्वेस्ट कर रहे थे और कर रहें है तो घबराना कैसा। और अगर आप कम समय के लिए पैसा बनाने का सोच कर घुसे हैं तो आपकी बदकिस्मती है।

दोस्तों चलिए एक उदाहरण से समझते है..की स्टॉक बेचना चाहिए या नहीं।

आपने बड़ी मेहनत से एक प्लॉट ख़रीदा लेकिन दुर्भाग्य से कुछ समय बाद बाढ आने से उसमें पानी भर गया। क्या आप उसे डरकर सस्ते में बेच दोगे! नहीं। क्योंकि आप जानते हो कि ये बाढ का पानी कुछ दिनों में सूख जाएगा। बस शेयर मार्केट में भी अभी यही हाल है। बेचने का समय लगभग निकल गया है। अब धैर्य रखें और पानी सूखने का इंतज़ार करें।

नमस्कार दोस्तों मैं हूँ शाश्वत धुर्वे...वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

मार्केट हर वक्त हमारी इच्छा अनुसार नहीं चलता है। उतार चढ़ाव मार्केट का स्वभाव है।

दोस्तों मैने नवंबर 2019 के आस पास मार्केट में एंट्री ली थी। और किस्मत का खेल देखिए पैसा लगाते ही करोना ने दस्तक दे दी। 
नया खिलाड़ी पहली ही गेंद पर हिटविकट हो गया। 
2 साल तक लाल रंग देखता रहा।
 नया पैसा डालने का मन भी नहीं किया, हताशा और निराशा दोनों थी।
फिर 2021 में मार्केट को पढ़ना शुरू किया। 
किताबें पढ़ी मेंटर ढूंढे। 
जहां भी जो भी मार्केट के बारे में सीखने को मिलता पढ़ा सिखा। 
फिर जाकर एक बात समझ में आई कि पैसा कभी भी बन जाता है परंतु "दौलत" बनने में वक्त लगता है। 
दोस्तो मैं यही कहूंगा कि मार्केट सिर्फ समय और धैर्य मांगता है।

2021 की सीखी बातों पर 2022 में अमल किया। 
जब जितना हो सका अच्छे अच्छे स्टॉक्स में पैसा लगाया। 
धीरे धीरे पोर्टफोलियो ने गिरगिट की तरह रंग बदला, लाल से हरा। 
उसके बाद तो मानो सावन की हरियाली छा गई। 
लंबे समय के पोर्टफोलियो में शेयर दो गुना, तीन गुना और एक आध शेयर तो 5 गुना तक भी हो गया।
छोटे समय के बनाए पोर्टफोलियो में मात्र 6 से 8 महीने में तकरीबन 10 शेयर को दोगुना या उससे ज्यादा के दाम पर बेचा। 
F&O में पैसा खोया। 
शॉर्ट टर्म में वापिस कमाया। 
ऑप्शंस सिखा, फ्यूचर किया, कमोडिटी में ट्रेड किया crypto इकठ्ठा किया।
सौ बात की एक बात ये समझ आई कि मार्केट में समय ही पैसा है, और वैसा ही जैसा तुम्हारे पास समय और धैर्य है। 
कम समय तो कम पैसा।
ज्यादा समय तो ज्यादा पैसा

दोस्तों कहते हैं, रोम एक दिन में नहीं बना था, लेकिन मैंने इसमें एक बात और जोड़ी है—हिरोशिमा और नागासाकी एक ही दिन में तबाह जरूर हुए थे।
शेयर बाजार भी कुछ ऐसा ही है। यहाँ सफलता पाने में समय लगता है, पर एक गलत कदम हमें एक ही दिन में भारी नुकसान में धकेल सकता है।
इसलिए बाजार में धैर्य रखें, सही निर्णय लें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। याद रखें, सफलता की इमारत धीरे-धीरे ही खड़ी होती है, लेकिन गिरने में वक्त नहीं लगता।

वैसे भी स्कैम 1992 मूवी का डायलॉग है "आदमी हो या मार्केट सबको जाना तो ऊपर ही है"।

धन्यवाद दोस्तों 

investing